भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग:प्लाईवुड के सामान से भड़कीं लपटें; फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां 2 घंटे में पा सकीं काबू

भोपाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने मेहता इंडस्ट्री में रविवार दोपहर करीब पौने 4 बजे आग लग गई। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था। सूचना मिलते ही नगर निगम की एक-एक कर 12 दमकलें मौके पर पहुंचीं। गोदाम के पीछे की तरफ टिन से बनी दीवार तोड़ी गई। यहां से लपटों पर फोम डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया था। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। देखिए, तस्वीरें… भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *