भोपाल में बैंककर्मी ने 31 महिलाओं की लोन किस्त हड़पी:लाखों रुपए लेकर भागा आरोपी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली 31 महिलाओं को एक बैंक के कर्मचारी ने चपत लगा दी। आरोपी सभी महिलाओं से समूह लोन की किस्त लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वसीम कुरैशी प्राइवेट बैंक इस्लाम नगर शाखा में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि समूह लोन की किस्त की वसूली करने के लिए बैंक ने पवन गोस्वामी को नियुक्त किया था। किस्त की वसूली करता था आरोपी आरोपी पवन गोस्वामी गांव-गांव घूमकर समूह लोन लेने वाली महिलाओं के घर से किस्त की वसूली करता था। बीते साल उसने करीब 31 महिलाओं के पास से 1 लाख 13 हजार रुपए की वसूली थी। यह रकम उसने बैंक में जमा ना करते हुए खुद रख ली थी। दूसरे रिकवरी एजेंट पहुंचे तब पता चला मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लोन की रिकवरी के लिए दूसरे बैंककर्मी महिलाओं के घर पहुंचे। इसके बाद आरोपी पवन ने बैंक आना बंद कर दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने कल आरोपी पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *