भोपाल में मां की मौत से दुखी युवक का सुसाइड:घर में फांसी लगाकर दी जान; फैक्ट्री में मैकेनिकल जॉब करता था

भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार तड़के फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक साल पहले हुई मां की मौत के बाद वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, स्टेविन चॉको (26) पिपलानी में रहता था। वह इंड्स्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में मेकेनिकल जॉब करता था। एक साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। स्टेवन मां-पिता की एकलोती संतान था। मां की मौत से वह डिप्रेशन में था और शराब अधिक पीने लगा था। बुधवार तड़के युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *