भोपाल की सड़कों के बीच में ट्रैफिक में अड़चन बने बिजली के करीब 200 पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। इन्हें पास में ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां ट्रैफिक बाधित न हो। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह से भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मुलाकात भी की है। ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक में सांसद के साथ पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एडीएम प्रकाश नायक एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। इस काम के लिए बिजली कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। इन जगहों से होगी शिफ्टिंग
शहर में जहां से बिजली के पोल शिफ्ट होने हैं, उनमें पीर गेट भवानी मंदिर के सामने, वंदे मातरम चौराहे से भोजपुर क्लब तरफ, वंदे मातरम चौराहे से 10 नंबर तरफ, लालघाटी चौराहा, काली मंदिर तिराहा कली मंदिर तिराहे से भारत टॉकीज के बीच, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास, संगम तिराहा, नादरा बस स्टैंड से छोला मार्ग की तरफ, डीआईजी बंगला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा से बैरसिया रोड की तरफ का हिस्सा शामिल हैं। बंसल प्लाजा से गणेश मंदिर, 10 नंबर से नेशनल हॉस्पिटल तरफ, 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तरफ, रोहित नगर बावड़ियाकलां ब्रिज के पास, रंगमहल चौराहा, पलाश होटल तिराहा, डिपो चौराहा, जहांगीराबाद क्षेत्र, गणेश मंदिर, डीआईजी बंगला चौराहा से छोला अंडर ब्रिज की तरफ, मनीषा मार्केट तिराहा, बाबा नगर तिराहा, चंचल चौराहा, काली मंदिर चौराहा, संत जी की कुटिया चौराहा, सिविल अस्पताल बैरागढ़, संत हिरदाराम कंपलेक्स बैरागढ़ और करोंद चौराहा भी इन इलाकों में शामिल हैं। मंत्री बोले- जल्द होगी शिफ्टिंग
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सांसद शर्मा को शहर के चिन्हित किए गए यातायात में बाधक खंबों को शिफ्ट किए जाने के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अश्सवान दिया है। बता दें कि सांसद शर्मा शहर की यातायात व्यवस्था की दुरुस्त करने के लिए अब तक कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं। सांसद शर्मा लगातार इन कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। उनके प्रयासों से शहर में रोड एक्सीडेंट जैसी घटनाओं में कमी आएगी और जनता को आवागमन में सुगमता मिलेगी।


