भोपाल में सरेराह युवक की हत्या:विवाद देखकर रुका, बदमाशों को लगा हमला करने आया, सीने में चाकू घोंपकर मार डाला

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में मंगलवार रात को सरेराह एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वह गुटका फैक्ट्री में मजदूरी करता था। हत्या करने वाले दो सगे भाई हैं, दोनों मृतक के साथ ही फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। आरोपियों का एक ठेकेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, तभी युवक वहां पहुंच गया। उन्हें शक हुआ कि ठेकेदार ने युवक को लड़ाई के लिए बुलाया है। इस पर एक भाई ने पहले युवक के सीने पर चाकू मारा, उसके बाद दोनों ने उसकी लात-घूंसा से पिटाई कर दी। कुछ कदम चलने के बाद युवक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में ठेकेदार और एक साथी युवक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है। खाना खाने के बाद टहलने निकला था मृतक टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय राहुल पाल, गूरा बरेला बदायूं का है। दो महीने पहले अपने गांव से भोपाल काम करने आया था। यहां सुभाष कॉलोनी में चचेरे भाई सुरजीत के साथ किराए से रहकर गुटका फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार रात को वह खाना खाकर अपने दोस्त आर्यन के साथ टहलने निकला था। कमरे के पास श्याम ठेकेदार से लोकेश व भूपेंद्र सूर्यवंशी के बीच विवाद हो रहा था। आरोपी लोकेश व भूपेंद्र ने राहुल को देखा ताे उन्हें संदेह हुआ कि उसे ठेकेदार ने बुलाया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने राहुल पर हमला कर दिया। आरोपी लोकेश ने चाकू से राहुल के सीने में वार किया, जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन डर के कारण वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। चश्मदीद का बयान; 22 कदम चल कर गिरा राहुल घटना के चश्मदीद आर्यन ने बताया कि लोकेश ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया, जिसे उसने सीने में घोंप दिया। राहुल जान बचाने के लिए 22 कदम तक भागा, लेकिन वह गिरकर बेहोश हो गया। घटना कर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। राहुल को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों को उनके कमरे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा टीआई हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। अब पुलिस उन्हें बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *