भोपाल में होलिका दहन के बाद महिला ने फांसी लगाई:बेटों की शराब की लत से परेशान थी, समझाने पर अभद्रता करते थे

कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली महिला ने होलिका दहन के बाद मंगलवार की रात 12:30 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह बेटों द्वारा शराब की लत को लेकर तनाव में रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। एसआई शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुष्पा बाई पति विरेंद्र सिंह (50) बैरागढ़ चीचली गांव में रहती थीं और गृहिणी थीं। उनके पति मजदूरी करते हैं। पुष्पा के बच्चों में दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। बेटे शराब पीने के आदि हैं। शराब के नशे में आए दिन परिजनों से विवाद करते थे। मां समझाती तो उनसे भी विवाद किया जाता था। बेटों की शराब की लत से पुष्पा दुखी रहती थीं। बच्चे पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर थे बीती रात पुष्पा के घर के करीब होलिका दहन किया गया। इसे उन्होंने देखा और अपने घर में अंदर चली गईं। इस दौरान उनके बेटे और बहू पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर गए थे। तभी पुष्पा ने तोलिया का फंदा बनाकर पाइप के सहरे फांसी लगा ली। बच्चों ने घर लौटकर मां का शव देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *