भोपाल में साल 2023 के मुकाबले 2024 में कुल अपराधों में 3% की कमी आई है। इस साल कुल महिला अपराधों में भी 3% की गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2023 में 14351 गंभीर अपराध दर्ज हुए थे। 2024 में 13988 गंभीर अपराध दर्ज हुए हैं। इस लिहाज से 2024 में 363 गंभीर अपराध कम हुए हैं। माइनर एक्ट में जरूर 15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी 16 फीसदी तक कम हुई। हालांकि, महिलाओं की हत्या के मामले 57% तक बढ़े हैं। दहेज हत्या के मामलों में भी रिकॉर्ड 86% तक की बढ़त दर्ज की गई है। हत्या और अपहरण के मामले भी 16% बढ़े हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है- ओवरऑल अपराध घटे हैं। पुलिस लगातार ग्राउंड पर काम कर रही है। कुछ अपराध हैं, जो नहीं घटे हैं। इनमें कमी लाने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। दो गुने हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले इस साल एनडीपीएस एक्ट में 167 कार्रवाई हुईं। 2023 में 111 मामले सामने आए थे। आंकड़ों के लिहाज से ड्रग्स तस्करी में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2023 में जुआ एक्ट की 493 कार्रवाई थी। साल 2024 में 365 जगह जुआ पकड़ा गया। इसी तरह सट्टा एक्ट की 2023 में 463, 2024 में 263 कार्रवाई हुई। कॉपीराइट में 200 फीसदी का इजाफा कॉपीराइट एक्ट के मामलों में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस एक्ट में इस साल 6 कार्रवाई हुई, जबकि 2023 में सिर्फ 2 मामले थे। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में इस साल एक मामला सामने आया है। पिछले साल एक भी मामला नहीं था। 2023 और 2024 में इतने अपराध हुए 2023 और 2024 में इतने महिला अपराध


