भोपाल में 5 ढाबों पर मिली अवैध शराब:पुलिस कार्रवाई में 6 पेटी शराब देसी, बियर और अंग्रेजी मिली; छुपाकर रखी थी

भोपाल में आबकारी विभाग की टीम को 5 ढाबों पर दबिश में 6 पेटी देसी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। यह ढाबों में छुपाकर रखी थी, पुलिस ने उसे जब्त किया। आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने सूखी सेवनिया एवं बैरागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से विक्रय की जा रही शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। चौकसे ढाबा, संस्कृति ढाबा, न्यू विक्की ढाबा, कोहिनूर ढाबा लांबाखेड़ा, सूखी सेवनिया में दबिश दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। छुपाकर रखी थी शराब, पीने वाले भी मिले
इन ढाबों में अवैध स्थलों पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। वहीं, ढाबों में शराब की बॉटल छुपाकर रखी थीं। कंट्रोलर गोयल ने बताया, कार्रवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 48 बीयर, 3 पेटी देसी और डेढ़ पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *