भोपाल में IAS के फर्जी अकाउंट से ठगी का प्रयास:निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो लगाई; एई को 3 मैसेज किए

भोपाल में सीनियर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी का प्रयास हुआ है। जैन भोपाल नगर निगम की कमिश्नर हैं। उनके फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक सहायक यंत्री (एई) को रुपए को लेकर 3 मैसेज किए गए। पिछले 4 महीने में दूसरी बार जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया। इससे पहले 7 नवंबर 2025 को भी कमिश्नर जैन के नाम पर ठगने की कोशिश का मामला सामने आया था। तब उनका सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए मांगने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद कमिश्नर ने लोगों को भी अलर्ट किया है। अब फिर से ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। ऐसे सामने आया मामला
सोशल मीडिया पर निगम कमिश्नर जैन के फर्जी एकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को मैसेज भेजे गए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर-$84 56 8481763 पर निगम कमिश्नर की फोटो लगाकर फर्जी एकाउंट बनाया और सहायक यंत्री गोयल को 3 मैसेज किए। मैसेज देखकर गोयल को शक हुआ। उन्होंने तत्काल उक्त फर्जी एकाउंट को ब्लॉक करते हुए कमिश्नर जैन को जानकारी दी। निगम कमिश्नर जैन ने इस घटना को तत्काल संज्ञान लेते हुए लोगों को अलर्ट किया है। जैन ने पुनः एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई मेरे नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर और मेरी फोटोयुक्त डीपी लगाकर पैसे की मांग करता है तो उसे इग्नोर करें। इस बारे में तत्काल मुझे अवगत भी कराएं। कौन हैं निगम कमिश्नर जैन?
नगर निगम को पहली बार महिला महापौर के साथ महिला निगम कमिश्नर की जोड़ी है। वहीं, संस्कृति जैन निगम में तीसरी महिला कमिश्नर हैं। जैन से पहले छवि भारद्वाज और प्रियंका दास निगम कमिश्नर रह चुकी हैं। संस्कृति जैन तीन बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी हैं और 2014 में ऑल इंडिया 11वां स्थान हासिल किया था। पिछले महीने ही प्रशासनिक फेरबदल में सिवनी कलेक्टर रही जैन को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *