भोपाल मेट्रो से शहर को देख झूम उठे बच्चे:400 बच्चों ने सफर किया; स्टॉफ से पूछा- मेट्रो कैसे दौड़ती है?

भोपाल मेट्रो में रविवार को करीब 400 बच्चों ने सफर किया। मेट्रो के अंदर से शहर को देख वे झूम उठे। इस दौरान उन्होंने स्टॉफ से सवाल भी पूछा कि मेट्रो दौड़ती कैसे है? केंद्रीय स्कूल नंबर-1 के बच्चों ने केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन से एम्स तक करीब 6 किलोमीटर तक सफर किया। इस दौरान उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, डीबी मॉल और एम्स हॉस्पिटल देखा। साथ ही ऊंचाई से डॉ. अंबेडकर (जीजी फ्लाईओवर) ब्रिज, होशंगाबाद का वीर सावरकर सेतु भी देखा। साथ पहुंचे मेट्रो और स्कूल स्टॉफ से जिज्ञासावस कई सवाल भी पूछे। बच्चों को टिकट में मिली छूट
नई पीड़ी को मेट्रो से रूबरू कराने के मकसद से बच्चों को यह सफर करवाया गया। इस दौरान उन्हें टिकट में छूट भी दी गई। बच्चों ने प्लेटफॉर्म, ट्रेन का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। क्या ले जाने की मनाही, हर जानकारी दी
भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो की शुरुआत हुई। तब से लेकर अब तक हजारों यात्री सफर कर चुके हैं, लेकिन पहली बार इतनी अधिक संख्या में स्कूली बच्चों को मेट्रो में सफर करवाया गया। इसके चलते उन्हें मेट्रो से जुड़ी हर जानकारी दी गई। ये भी बताया कि वे मेट्रो में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *