पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) ओमकार सिंह की सरकारी लोडेड पिस्टल ट्रेन से चोरी हो गई। 30 दिसंबर की रात ओमकार भोपाल से दिल्ली के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस के ए2 कोच की सीट नंबर 21 पर यात्रा कर रहे थे। रात 1 बजे सोने से पहले उन्होंने अपने सिरहाने पिस्टल, घड़ी और पर्स रखा। 31 दिसंबर सुबह 8 बजे मथुरा स्टेशन पर बाथरूम जाने से पहले उन्होंने घड़ी पहनी और पर्स जेब में रख लिया, लेकिन पिस्टल और चार्जर बैग में छोड़ दिए। लौटने पर बैग गायब था। पिस्टल के साथ मैगजीन में 10 जिंदा कारतूस भी


