भोलेनाथ के स्वरूपों के दर्शन कर भक्तों ने लगाए हर-हर महादेव के जयघोष

भास्कर न्यूज | जालंधर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय, आदर्श नगर द्वारा श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित शिव बाबा भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक और व्हीलचेयर पर आए श्रद्धालु भी दर्शन हेतु लंबी कतारों में खड़े रहे। संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राजयोगिनी प्रेम दीदी, राजयोगिनी उत्तरा दीदी, राजयोगिनी संधीरा दीदी, राजयोगिनी विजय दीदी और राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महोत्सव के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी के महासचिव राजेश विज, कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, मेयर वनीत धीर, केडी भंडारी (पूर्व सीपीएस), पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, रमेश मित्तल, नरेश मित्तल, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, आईएमए के प्रधान डॉ. धीरज भाटिया, पूर्व प्रधान डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. आर्च बल, कुणाल अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राजयोगिनी संधीरा दीदी, राजयोगिनी विजय दीदी और राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी ने सभी अतिथियों का चूनरी भेंट कर और तिलक लगाकर स्वागत किया। सुरेंद्र भाई और डॉ. आरएल बस्सन ने मंदिर प्रबंधन कमेटी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके सहयोग से शिव बाबा के परिचय, संदेश और शिक्षाओं का प्रचार विश्व स्तर पर भी फैलाने में मदद मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *