परपोड़ी| स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परपोड़ी में 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गई। विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और पहले ही दिन सभी विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के प्रथम दिवस छात्रों ने भौतिक शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित था। केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। हायर सेकेंडरी परीक्षा में शासकीय विद्यालय भटगांव, शासकीय विद्यालय पथर्री, शासकीय विद्यालय चेचानमेटा, सेजेस परपोड़ी के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा संपन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पुलिस विभाग तथा अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


