दुग्दा | स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज करमाटांड़ के प्रशिक्षु विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराने को लेकर शुक्रवार को व्याख्याताओं व प्रशिक्षुओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता इंचार्ज कुलदीप महतो व संचालन संजय कुमार महतो ने की। यहां 18 फरवरी से चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया। कॉलेज के निदेशक मुखलाल महतो ने कहा कि बीएड सत्र के पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक भ्रमण शामिल है। इसी उद्देश्य को लेकर बीएड सत्र 2025 – 27 के प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ओड़िशा के जगरनाथ पुरी, भुनेश्वर, कोणार्क आदि जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि वे समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। प्राचार्य डा. मनीष कुमार शुक्ला ने कहा कि समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने व सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षु विद्यार्थियों को भ्रमण कराया जाता है।


