भ्रमण: शिक्षकों ने आइसर पुणे में विज्ञान गैलेरी व तारामंडल देखा

भास्कर न्यूज | बांधा बाजार आइसर पुणे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के तीन शिक्षकों ने हिस्सा लिया। पुणे स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान में 2 से 4 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के नवाचरी शिक्षकों ने हिस्सा लेकर आधुनिक व प्रयोगात्मक शिक्षण का अध्ययन किया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 100 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के शासकीय हाई स्कूल दीघवाडी के व्याख्याता धनेश्वर देवांगन, डुमरटोला की व्याख्याता काव्य प्रकाश दुबे, कोर्रमटोला की व्याख्याता निरंजना कलामे, बांधा बाजार से संध्या तिवारी, कौड़ीकसा से अंजू कौर कंजवानी ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा रायपुर के कोर्डिनेटर राजेश सोनकर तथा आइसर पुणे के लीड कॉर्डिनेटर अशोक रुपनेर, अंकीश तिरपुड़े का मार्गदर्शन मिला। इस हैंड्स ऑन एक्टिविटी किट्स की जानकारी दी गई। प्रतिभागी शिक्षकों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, विज्ञान गैलेरी और तारामंडल का अवलोकन किया। कार्यशाला के अंतर्गत साइंस एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से कम लागत वाली सामग्री से विज्ञान प्रयोग व शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) निर्माण का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों ने बताया प्रशिक्षण से नवाचार व विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा बनाने में सहायता मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *