राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के तहत मंगलवार को ACB कार्यालय में आमजन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान दिवस मनाया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर ACB कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश के आदेश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। ACB के ASP झाबरमल ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक द्वारा कार्यालय स्टाफ की अलग-अलग टीमें गठित कर कलेक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, परिवहन विभाग कार्यालय, पंजीयन कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगर परिषद, आबकारी विभाग, श्रम विभाग, उपखण्ड कार्यालय, रसद विभाग, पुलिस स्टेशन, न्यायालय परिसर, अस्पताल, बस स्टैंड व सिनेमाघर आदि पर पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को आसानी से दिखने वाले सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर एसीबी के जन जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे है। इन पोस्टरों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्प लाईन 1064, वॉट्सऐप नंबर 9413502834 आदि के पोस्टर चस्पा किए गए है। इसके साथ टोंक ACB टीम की ओर से सरकारी कार्यालय के बाहर, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमाघर के बाहर उपस्थिति आमजनों से एसीबी की कार्यप्रणाली एवं लोगों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया है। अपने व अपने परिवार और परिचितों को किसी भी जायज काम के बदले रिश्वत नहीं देने की समझाया गया है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करे कॉल एसीबी के एएसपी झाबर मल ने बताया कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आदि अवैध रूप से किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो ACB में कॉल करे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हेल्पलाइन नम्बर 1064, वाट्स नम्बर 9413502834, टोंक ACB कार्यालय के टेलीफोन नम्बर 01432-243509 एवं मोबाइल नम्बर 9460873418 पर अवगत कराएं।


