गोपाल मुरारका सभा कर जनता से मांगा समर्थन और आशीर्वाद जनसंपर्क अभियान में बिनोद कुमार के पक्ष में मांगा वोट जनता और कार्यकर्ता दोनों अविनाश के साथ हैं : अरुण चास शहर की सूरत बदलने का काम करेंगे उमेश ठाकुर : मांझी बोकारो | मेयर प्रत्याशी डॉ. परिंदा सिंह ने 18 फरवरी को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य चास को भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त और विकसित स्मार्ट शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर स्वर्गीय समरेश सिंह पांच बार बोकारो के विधायक और मंत्री रहे, लेकिन उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप नहीं लगा। डॉ. सिंह ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से जनता के बीच सक्रिय हैं और लोगों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। । जनसंपर्क अभियान में नेपाल दे, अनाथ दे, दीपू दे, उत्तम ठाकुर, विकास बाउरी, बलदेव बाउरी, शिव शंकर मिश्रा, शिबू आचार्य आदि थे। बोकारो | मारवाड़ी पंचायत चास में मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका के समर्थन में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में समाज के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ जन आदि शामिल हुए। वहीं गोपाल मुरारका ने अपने अब तक किए गए सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से संबंधित पहलों की जानकारी दी। उन्होंने आग्रह किया कि चास के विकास के लिए मतदान करें। साथ ही उन्होंने चास के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने समाजसेवा के लिए उन्हें चुनने की अपनी की। कहा कि जरूरतमंदों का हमेशा ख्याल रखा जाएगा। बोकारो | बुधवार को चास के कुशवाहा नगर, नवादा कॉलोनी, भगवती नगर, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, दारकु नगर, गोप मोहल्ला, भर्रा, रामनगर कॉलोनी व अंसारी मोहल्ला में बिनोद कुमार की प|ी संजू देवी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना, समझा तथा समाधान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि बिनोद कुमार के विजयी होने पर वे निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की सेवा करेंगे और वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिलकर चास को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाने का आह्वान किया। वहीं रंजीत कुमार व अमित कुमार ने वार्ड संख्या 1 में पदयात्रा कर समर्थन मांगा। बोकारो | भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में चास नगर निगम चुनाव को लेकर चास स्थित प्रधान कार्यालय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का मार्गदर्शन मिला। अरुण सिंह ने कहा कि बैठक में उमड़ा समर्थन बताता है कि जनता और कार्यकर्ता दोनों अविनाश के साथ है। बूथ ही भाजपा की असली शक्ति है। संचालन चुनाव संयोजक जयप्रकाश तापड़िया व धन्यवाद ज्ञापन चास नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने किया। मौके पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण, चुनाव प्रभारी लक्ष्मण सिंह, राकेश भास्कर, मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार, रोहित लाल सिंह, भरत यादव आदि थे। बोकारो | चास नगर निगम के सर्वांगीण विकास और समस्याओं के समाधान के संकल्प के साथ झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर के पक्ष में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में प्रत्याशी ने पदयात्रा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। मांझी ने कहा कि चास के चहुंमुखी विकास के लिए एक नेतृत्व की जरूरत है, जो उमेश ठाकुर ही दे सकते हैं। चास की सूरत बदलने का काम करेंगे। मंटू यादव ने कहा कि मतदाताओं से निवेदन है कि वे विकास की राजनीति को चुनें। वहीं प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने कहा कि मुझे चास की माताओं और बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, इससे मेरी जीत सुनिश्चित है। मौके पर जिला सचिव मुकेश महतो, हसन अंसारी आदि थे।


