मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | डौंडी मंगलवार से डौंडी नगर के जिम्मेदारिन मंदिर प्रांगण में पंचकुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस दोपहर 2:30 बजे मंदिर परिसर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पिस्दा पारा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर, मथाई चौक, पुलिस मैदान होते हुए राजातालाब पहुंची, जहां जल विधान का कार्य संपन्न किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहतीन चौरका द्वारा दीप प्रज्वलन कर देवी स्थापना की गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली का सम्मान किया गया तथा कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का आरती-पूजन संपन्न हुआ। व्याख्यान सत्र में शांतिकुंज के प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव ने यज्ञ और गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार डोंडी से पुरुषोत्तम लाल सोनवानी, बी.एल. वैष्णव, कुलेश भारद्वाज, दल्ली राजहरा से हीरालाल पवार, राजेंद्र देशमुख, हेमा यादव, सावित्री सोनी, रेणुका गंजीर, पूर्णिमा नायक, बंसीलाल रावटे, कान्हा देशमुख सहित डौंडी नगर के अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *