मंडला में करीब 70 हजार की अवैध शराब जब्त:इनोवा क्रिस्टा कार से परिवहन करते पकड़ाया एक आरोपी, दूसरा भागा

मंडला जिले की मोहगांव पुलिस ने करीब 107 लीटर शराब और एक इनोवा क्रिस्टा कार जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। यह कार्रवाई 17 फरवरी की रात ग्राम इंद्रा माल इलाके में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महंगी कार से अवैध शराब ले जाई जा रही है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें देशी और अंग्रेजी शराब के 12 कार्टून मिले। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 67 हजार रुपए और कार की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई जा रही है। एक गिरफ्तार, दूसरा फरार पुलिस ने मौके से 21 साल के निशांत करमंडे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथी अभिषेक गोड़ के साथ मिलकर शराब बेचने जा रहा था। हालांकि, अभिषेक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है। नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई जिले में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी” और “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *