मंडला में कार ड्राइवर ने डॉग के बच्चों को कुचला:दो की मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर लोगों में आक्रोश, बिंझिया क्षेत्र का मामला

मंडला में एक कार ड्राइवर ने स्ट्रीट डॉग के बच्चों को कुचल दिया। जिसका अमानवीयता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा रहा है कि कार चला रहा व्यक्ति एक कुत्ते के बच्चे को कुचल कर निकल जाता है। इसके कुछ देर बाद वह लौट कर आता है और उसी जगह पर एक और कुत्ते के बच्चे को कार से कुचल देता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू यह घटना मंडला के बिंझिया क्षेत्र के शारदा कॉलोनी की है, जो 1 जनवरी की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में दोनों कुत्ते के बच्चों की मौत हो गई। पूरी घटना नजदीक के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे अमानवीय और क्रूर व्यवहार करार दिया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि घटना की कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ये फुटेज बिंझिया की शारदा कॉलोनी निवासी नीरू राय के घर में लगे सीसीटीवी की है। उन्होंने बताया कि ये घटना 1 जनवरी की शाम करीब 4 बजे की है। उक्त कार निवासी युवक उनके ही घर के नजदीक रहता है। कुत्ते के पहले बच्चे को कुचलने के समय उसे कोई देख नहीं पाया लेकिन दूसरे बच्चे को कुचलने के समय लोगों ने देख लिया। उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह अपने घर जा कर ही रुका। साथ ही उन्होंने बताया कि ये स्ट्रीट डॉग उनके घर के आसपास ही रहते थे। वह उन्हें खाना-पानी दे कर उनका ध्यान रखते थे लेकिन इस घटना से उन्हें दुख पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *