मंडला में गीता जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन:विद्यार्थियों ने नाटक की प्रस्तुति दी, उज्जैन से आए इस्कॉन के पदाधिकारी

मंडला में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। आरडी कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक विभाग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओपी श्रीवास्तव ने वर्चुअली जुड़कर गीता के मूल तत्वों के विषय में बताया। कलेक्टर ने गीता का महत्व बताया कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गीता पर उद्बोधन देते हुए जीवन मूल्यों के विषय में और गीता की प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीकी युग में आध्यात्मिकता के साथ समन्वय किये जाने की बात कही। विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित यज्ञ आचार्य रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज, उज्जैन इस्कॉन आश्रम के सौम्या चैतन्य दास ने गीता के विभिन्न उपदेशों को समझाते हुए कर्म के सिद्धांत को जीवन में कैसे प्रतिपादित किए जाने पर चर्चा की। गुरुकुल के बटुकों ने श्लोक सुनाए कार्यक्रम के दौरान काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलेहरी घाट के बटुकों ने आचार्य भीमसेन के मार्गदर्शन में गीता के श्लोक का वाचन किया। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने गीता आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को नाटिका के माध्यम से प्रदर्शित किया किया। स्वामी चैतन्य दास के नेतृत्व में इस्कॉन आश्रम नैनपुर के भक्तों ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। इससे पहले कार्यक्रम के प्रांरभ में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने पशुपालन विभाग की भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की झांकी का फीता काटकर शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा भी की। इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन ने किताबों का स्टॉल लगाया। गीता जयंती के कार्यक्रम में एसपी रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, प्रफुल्ल मिश्रा, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, भगवान परशुराम कल्याण बोर्ड प्रभारी सुनील मिश्रा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *