मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को मधुवन ढाबा के पास जंगल में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान जबलपुर जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम घाना निवासी सुमित कुशवाहा (30) के रूप में की है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिवार के अनुसार, सुमित 11 फरवरी से लापता था। उसके भाई अमित कुशवाहा ने शुक्रवार को टिकरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाई ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया सुमित के भाई अमित कुशवाहा ने मृतक की पत्नी और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाई ने बताया कि मृतक की पत्नी एक साल से माइके पर में रहती है। वहां पर ही उसका किसी के साथ अफेयर है। आरोप में कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर जंगल में छोड़कर फरार हो गया। एसपी ने हथियार के हमले से मौत की आशंका जताई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से लगी चोट के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को ही मृतक की पत्नी जमुना पटेल ने पति के साथ जबलपुर आई थी। इसके बाद उसने डायल 112 पर एक दुर्घटना की सूचना दी थी। उस समय घटना की पुष्टि नहीं हो सकी थी। डायल 112 को भी युवक का शव नहीं मिल पाया था। इशके बाद पुलिस अधीक्षक के विशेष टीम को कल शनिवार को शव जंगल में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


