मंडला में नैनपुर के करीब दिखा बाघ:वीडियो सोशल मीडिया में वायरल; वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची

शुक्रवार शाम को मंडला जिले के नैनपुर नगर के समीप बाघ दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों ने नैनपुर वार्ड क्रमांक 7 टीचिंग ग्राउंड के समीप खेतों में बाघ को देखा और उसका वीडियो बना लिया। साथ ही उन्होंने वन विभाग और पुलिस को बाघ की मौजूदगी की सूचना दी। जानकारी लगते ही नैनपुर थाना प्रभारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के नजदीक लोगों ने बाघ देखा और उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस की टीम मौके पर है। साथ ही रेंजर सहित वन विभाग का अमला भी है और आसपास के लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बाघ का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *