मंडला में पिकअप-ट्रॉला की टक्कर में ड्राइवर की मौत:नारायणगंज से लौटते समय नेशनल हाईवे पर हादसा; तीन घायल

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ। ग्राम कालपी के फॉरेस्ट डिपो के पास एक पिकअप वाहन और ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कालपी निवासी कैलाश साहू के रूप में हुई है। घायलों में योगेश पावले, संजय यादव और बलराम अहिरवार शामिल हैं, ये सभी भी कालपी के निवासी बताए गए हैं। टक्कर में पिकअप चालक की मौत, तीन घायल जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन नारायणगंज से कालपी की ओर लौट रहा था, तभी कालपी काष्टागार के पास सामने से आ रहे एक ट्रॉले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रॉले की पहचान कर ली गई है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *