मंडला में विजय दिवस पर पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति:गूंजे देशभक्ति के तराने, पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पुलिस बैंड ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। रेड क्रॉस भवन के सामने करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने देश भक्ति जज्बा जगा दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियां बजा कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। एसपी रजत सकलेचा ने आयोजन के संदर्भ में बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय और मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व पर नगर के व्यस्ततम चौराहे पर पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुनों की प्रस्तुति दी गई। इसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस दौरान, कलेक्टर रजत सकलेचा, एडीएम राजेन्द्र सिंह, एएसपी अमित वर्मा, सीईओ श्रेयांश कूमठ, नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *