मंडला में 3 डिग्री पर पहुंचा पारा:बर्फीली ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोग ले रहे अलाव का सहारा

बीते कुछ दिनों से मंडला में बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। 11 दिसंबर से ही जिले में न्यूनतम तापमान 5 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। बर्फीली ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सर्द बना दिया है। सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है, जिसका असर सुबह 10-11 बजे तक महसूस होता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को मंडला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें मंडला जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 10 दिसंबर से तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर का अहसास हो रहा है। 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस था। 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों को सता रहा पाले का खतरा गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने और अलाव का सहारा ले रहे हैं। तीखी ठंड और गिरते पारे के बीच मंडला जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों को पाले के कारण फसलों को नुकसान होने का डर सता रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *