मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा का नाम रिपीट करने पर विरोध:विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के गसवानी में भाजपा के ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने सौंपा इस्तीफा

जयपुर विधानसभा क्षेत्र के गसवानी मंडल में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष के चुनाव में लिए रायशुमारी हुई थी। इसी दौरान वर्तमान मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा का नाम फिर से रिपीट करने पर विवाद खड़ा हो गया। रिंकू शर्मा के नाम को लेकर मौके पर मौजूद करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने पहुंचे प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ गोपाल आचार्य को सौंपा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट का कहना है कि पार्टी में बगावत जैसी कोई बात नहीं है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। मंडल अध्यक्ष एक-एक बनने है, सभी की सहमति से ही अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि, ढाई सौ कार्यकर्ता को खोना बड़ा नुकसान साबित होगा। दूसरी जगह भी मंडल अध्यक्ष के लिए दो-दो नाम है, जिन्हें लेकर आपसी टकराव बना हुआ है। इस वजह से मंडल अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *