मंडल स्कूल के पास दिखा भालू, वन विभाग चौकन्ना
कोतमा। जमुना कॉलरी के मॉडल स्कूल के पास सुबह-सुबह अचानक भालू दिखा जहां ग्रामीणों ने वन विभाग सूचना दी जहां वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा, भालू वहीं कहीं झाड़ियां के बीच में छुप गया है, जहां वन विभाग के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है डिप्टी रेंजर विमला मरावी ने नागरिकों से अपील की है जीएम ऑफिस के पीछे के जंगल से होकर जमुना मंडल स्कूल के पास तक के जंगल में भालू के मूवमेंट देखी गई है शाम के बाद कृपया सतर्क होकर ही चले और जंगलों में ना जाए।


