पचलंगी. बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने पोस्टर का अनावरण करते हुए। पचलंगी | मंडावरा में डा.बाबा साहेब आंबेडकर का मूर्ति अनावरण समारोह 22 फरवरी को होगा। समारोह के आयोजन के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को आंबेडकर चौक में प्रतिमा के सामने अंबेडकर जन जागृति संस्थान के सानिध्य में मूर्ति अनावरण समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। मंडावरा आंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि मूर्ति अनावरण समारोह रविवार दोपहर बाद अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम समापन पर ओमदास महाराज सहित कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों सहित समाज की शिक्षा, खेल जगत की प्रतिभा व समाजसेवा में लगे लोगों का सम्मान किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान पचलंगी आंबेडकर जन जागृति संस्थान के संरक्षक रामपाल डिंडवाल, अध्यक्ष पूर्व जिपस.लीलाधर वर्मा, चांदमल मीणा, तिलक राज वर्मा, महेश बबेरवाल, हीरालाल कटारिया, मुकेश वर्मा, राम अवतार डींडवाल, भोलाराम, सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


