मंडीदीप में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन:धार्मिक उल्लास से गूंजा दशहरा मैदान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित होने जा रहे विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन विधिपूर्वक किया गया। यह समारोह दशहरा मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सुसंस्कारों के बीजारोपण और धर्म ध्वजा रोहण के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। भूमि पूजन समारोह की अध्यक्षता गायत्री परिवार के मध्यप्रदेश जोन प्रभारी राजेश पटेल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश गुप्ता, आर. पी. हजारी, डॉ. राजीव अग्रवाल, हेमंत सोजतिया, प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अतिथियों ने इस महायज्ञ को मंडीदीप क्षेत्र में शुभ संस्कारों के जागरण और समाज में देवत्व की स्थापना के लिए किया जाने वाला विराट आध्यात्मिक प्रयोग बताया। डॉ. राजीव अग्रवाल ने गायत्री परिवार की निस्वार्थ सेवा और समाज निर्माण के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख नागरिक नरेंद्र मैथिल, रमेश शर्मा, जमना गौड़, मारन , अरविन्द विजयवर्गीय, श्याम शर्मा, बबली धाकड़ आदि ने भी अपनी उपस्थिति से इसे गौरवमयी बनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत प्रज्ञा गीतों से वातावरण में भक्ति का समा बंधा, जिसे मीना श्रीवास्तव, मुकेश साहू और अनिल कच्छावा ने प्रस्तुत किया। संचालन सुरेश श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन महायज्ञ आयोजन समिति के समन्वयक धीरज मनी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *