मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि में ‘शाही जलेब’:200 देवी-देवता शामिल, शिवमय हुई छोटी काशी, स्टार-नाइट में आज नितिन-नेहा और कुलदीप की प्रस्तुतियां

हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आज से सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दोपहर बाद इसका शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। अब भगवान श्री राज माधोराय की अगुवाई में पारंपरिक ‘जलेब’ (शोभा यात्रा) में निकाली जा रही है। पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर नाचते-गाते हुए देवलू और श्रद्धालु पड्डल मैदान की तरफ बढ़ रहे हैं। इस शोभायात्रा में मंडी जनपद के लगभग 200 देवी-देवता शामिल हुए। यह जलेब मंडी की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था की अनूठी झलक पेश करती है। आज से ही सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएगी। पहली सांस्कृतिक संध्या पर आज सेरी मंच पर इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित और नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि पर्व के दौरान इस बार 20 फरवरी को सांस्कृतिक परेड विशेष आकर्षण रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इनके साथ हिमाचल, उत्तर भारत और मंडी के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मंडी शिवरात्रि के PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *