मंडी को मिली 61.74 करोड़ की सौगात:मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने योजनाओं का उद्घाटन किया, बोले-बाढ़ से बचाव के लिए बढ़ाई गई पुल की ऊंचाई

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मंत्री ने सबसे पहले 7.09 करोड़ रुपए की लागत से कटौला-बोदनधार-कुंडख-टिहरी-कालंग-पटौंस सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पंडोह में ब्यास नदी पर 24.63 करोड़ रुपए की लागत से 110 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया गया। मंडी से कमांद-कटौला-बजौरा सड़क के लिए 11.84 करोड़ रुपए के रखरखाव कार्य का भी शिलान्यास किया गया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश में पुलों के निर्माण के लिए केंद्र से 140 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त पंडोह के ऐतिहासिक पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई पहले से ज्यादा रखी गई है। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने देव ऋषि पराशर के मंदिर में पूजा-अर्चना की और ऋषि पराशर की तपोस्थली में आयोजित जिला स्तरीय सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *