हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पधर क्षेत्र के भर, बरथवान और भुलंग गांवों में यह खेती पाई गई। पुलिस ने तीनों गांवों से कुल 1,09,486 अफीम के पौधे बरामद किए। रासायनिक जांच के लिए नमूने लेने के बाद सभी पौधों को नष्ट कर दिया गया। आज एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पधर पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इससे अवैध खेती में शामिल किसानों की पहचान की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चारों मामलों की जांच जारी है।


