मंडी में एक और तस्कर की संपत्ति होगी जब्त:9 आदतन आरोपियों को हिरासत में लिया, हेरोइन तस्करी में सक्रिय

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आदतन नशा तस्करी में शामिल नशा कारोबारियों के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। मंडी पुलिस ने एक और आदतन नशा तस्कर मोहम्मद इशाक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक पर पहले से तीन केस जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद इशाक मंडी के गांव दुग राई का रहने वाला है। वह सुंदरनगर, धनोतु, कनेड़, नेरचौक और बिलासपुर में चिट्टा और हेरोइन की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ बिलासपुर में एक और मंडी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार एसपी मंडी की सिफारिश पर प्राधिकरण ने आरोपी को तीन महीने की जेल भेजने का आदेश दिया है। पुलिस संपत्तियों की कर रही जांच पुलिस अब मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई संपत्तियों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस पहले इनकी संपत्तियों को पहले फ्रीज करेगी और यदि उन्होंने वह नशे के काले कारोबार फिर जब्त किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पिछले पखवाड़े में पुलिस ने मादक पदार्थों और साइको ट्रॉपिक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत आठ आदतन अपराधियों को हिरासत में लिया था। इस नई गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 9 आरोपी हिरासत में लिए जा चुके हैं। इसमें नूरपुर, सिरमौर, चंबा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (सोलन जिला) और कांगड़ा के लोग शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *