मंडी में एक महीने में 18 लोगों की मौत:268 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए, बनाई जाएगी फर्स्ट रिस्पांडर्स टीम

हिमाचल के मंडी जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में 272 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 108 लोगों की मृत्यु हो गई और 430 लोग घायल हुए। अकेले दिसंबर माह में 18 दुर्घटनाओं में 7 लोगों की जान गई और 36 घायल हुए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा के अनुसार, जिले में 268 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से अब तक केवल 32 की मरम्मत की जा सकी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने फोरलेन सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारी वाहनों को बाईं लेन और तेज गति वाले वाहनों को दाईं लेन का उपयोग करना चाहिए। स्वयं सेवक करेंगे लोगों को जागरुक सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्माणाधीन सड़कों पर रिफ्लेक्टिंग टेप और डिवाइडर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन आवर में त्वरित सहायता के लिए 5-6 हजार फर्स्ट रिस्पांडर्स की टीम बनाई जाएगी। ये स्वयं सेवक पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाएंगे और दुर्घटना के समय पुलिस व एंबुलेंस के पहुंचने तक प्राथमिक सहायता प्रदान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *