मंडी में बस स्टैंड पर 3 महीने से गड्ढा:स्थानीय लोग और राहगीर नाराज, बोले- NH निर्माण कंपनी मनमानी कर रही

धर्मपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही के कारण कोटली के ओल्ड बस स्टैंड पर तीन महीने से एक गहरा गड्ढा खुला पड़ा है। इस गड्ढे से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। यात्री यहीं से बसों में चढ़ते और उतरते हैं। गड्ढा गहरा होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक कई लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद, निर्माण कंपनी ने इसे भरने या कोई सुरक्षा उपाय करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय निवासी बोले- अधिकारियों से केवल आश्वासन मिले स्थानीय निवासी कौल सिंह ठाकुर और परमदेव शास्त्री ने आरोप लगाया कि एनएच का निर्माण कर रही कंपनी मनमानी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों और कंपनी को कई बार सूचित किया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं।गड्ढे को न भरे जाने और सुरक्षा व्यवस्था न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गड्ढे को भरकर सुरक्षित मार्ग नहीं बनाया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन और निर्माण कंपनी से शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात कही है। फिलहाल, जनता की मांग है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे। वे चाहते हैं कि एनएच निर्माण कंपनी को उसकी लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया जाए और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *