मंडी में बौद्ध भिक्षु महिला की हत्या:फर्श पर पड़ा था शव; शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान, अंदर से बंद था दरवाजा

मंडी जिले के सरकीधार क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड नंबर-3 रिवालसर निवासी 55 वर्षीय रेखा नेगी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 मार्च को उन्हें बबलू शर्मा का फोन आया था। बबलू शर्मा ने सूचना दी कि सरकीधार स्थित गुरु पांव गुफा के पास रहने वाली वोर्सर छोकी (पत्नी येशी दोरजे) अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही हैं। फर्श पर पड़ा था महिला का शव सूचना मिलने पर रेखा नेगी और बबलू शर्मा मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि चारपाई पर रखे गद्दे पर खून फैला हुआ था और महिला फर्श पर गिरी पड़ी थी। तुरंत इसकी रिवालसर सूचना पुलिस चौकी को दी गई। शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच जारी है। SP बोले- सभी पहलुओं पर जांच जारी है मंडी SP विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *