मंडी में शिकारी को गोली लगी:अपनी ही बंदूक का हुआ शिकार, जंगल से लौटते वक्त फिसल कर गिरने से हुई फायरिंग

मंडी जिला में बीती रात एक 32 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में शिकार करने गया था। युवक के साथियों ने बताया कि गोली उसी के बंदूक से चलने से लगी है। गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा क्षेत्र का रहने वाला हेमराज अपने साथियों यशवंत सिंह, हेमराज, कृष्ण चंद, नंद लाल, इंद्र सिंह और चेत राम के साथ बीती शाम गढ़नाला जंगल में शिकार करने गया था। इस दौरान शिकारियों के इस दल में मौजूद हेमराज के पास बंदूक थी। जंगल में शिकार नहीं मिलने पर सभी जब घर वापस लौट रहे थे तो अचानक से हेमराज का पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा। इससे बंदूक भी जमीन से जा लगी और उससे गोली चल पड़ी जो सीधे चेत राम की बाईं टांग में घुटने के पास लग गई। हथियार के लाइसेंस की भी हो रही जांच
घायल अवस्था में चेत राम को सिविल हॉस्पिटल बगस्याड़ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोहर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे हेमराज की लापरवाही का मामला बताते हुए बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रयोग में लाई गई बंदूक और लाइसेंस की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *