मंडी में शौचालय में मिली युवक की लाश:घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मंडी शहर की इंदिरा मार्केट के एक सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव मिलने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो शौचालय के पास लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। युवक की पहचान लोकेश निवासी टारना के रूप में हुई है। मंडी पुलिस के मुताबिक युवक लोकेश की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवक का इस तरह से शौचालय में मृत हालत में मिलना बहुत ही चिंतनीय घटना है और इसके लोगों के द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं। उधर एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव लेकर जोनल अस्पताल के लिए भेज दिया गया है मामले में जांच जारी है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *