मंडी में सुकेत देवता मेला की तैयारियों को लेकर बैठक:23 से 27 मार्च तक होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, उप-समितियों का गठन

राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर मंडी जिले के सुंदरनगर में सुकेत सर्व देवता कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मेले की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मेला के विभिन्न आयोजनों के लिए उप-समितियों का गठन किया गया है। इनमें पंडाल, शोभायात्रा, देवी-देवताओं की व्यवस्था और समस्या निवारण जैसी उप-समितियां शामिल हैं। सदस्यों ने शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।
23 से 27 मार्च तक धूमधाम के साथ होगा आयोजन सुकेत सर्व देवता कमेटी सुंदरनगर के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया कि राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2026 का आयोजन 23 से 27 मार्च तक धूमधाम के साथ किया जाएगा। यह मेला हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन से नवमीं तक सुंदरनगर में आयोजित होता है। मेला सफल आयोजन को लेकर चर्चा डॉ. सोनी ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष राज्यस्तरीय नलावड़ मेला और राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। इस कारण स्थान और कार्यक्रमों में कुछ फेरबदल करने पड़ रहे हैं, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई। कमेटी ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे देश की संस्कृति से जुड़ने और मेले में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आएं। डॉ. अभिषेक सोनी ने कहा कि सुकेत सर्व देवता कमेटी प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *