मंडी में सैनिकों के शौर्य के लिए यज्ञ:पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी, सिद्धि काली मंदिर में हुआ चंडी यज्ञ

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय सैनिकों के शौर्य और देश की विजय के लिए सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। धर्मसंघ भूतनाथ मंदिर की ओर से सोमवार को माता सिद्धि काली मंदिर परिसर में यह विशेष यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा और वीरमंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और पूर्व सैनिक शामिल हुए। धर्मसंघ भूतनाथ के सलाहकार डॉ. ओमराज शर्मा ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में तैनात जवानों को बल प्रदान करना है। साथ ही देश के लिए शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। यज्ञ में एक हजार मंत्रों का उच्चारण किया गया। इस दौरान पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने प्राचीन सिद्ध काली मंदिर में पूजा-पाठ कर यज्ञ का शुभारंभ किया। महापौर ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस यज्ञ से देश की रक्षा में तैनात जवानों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *