मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क जारी

बालोतरा | राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला की ओर से आगामी महासम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह को लेकर बालोतरा कोर कमेटी की ओर से मंगलवार को ब्लॉकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया । कोर कमेटी के सदस्यों ने ब्लॉक गिड़ा, पटोदी, कल्याणपुर एवं समदड़ी का दौरा कर मंत्रालयिक साथियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया तथा उन्हें कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान साथियों में आयोजन को लेकर अत्यंत उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। सभी ब्लॉकों में मंत्रालयिक साथियों ने इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। आयोजित बैठकों एवं संवाद के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य तथा महत्व से अवगत कराया गया। कोर कमेटी के संयोजक गणपत पंवार, अशोक शर्मा, रंकज गुप्ता, दिनेश खारवाल, जितेंद्र गहलोत जनसंपर्क में जुटे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *