मंत्री अमन अरोड़ा बोले- 3 करोड़ पंजाबी देश के साथ:पंजाबियों ने पहले भी कुर्बानियां दी, हरियाणा को पानी देना अन्याय होगा

फतेहगढ़ साहिब में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर कहा कि पंजाबियों ने पहले भी सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय भी 3 करोड़ पंजाबी देश के साथ हैं। पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां के किसानों की फसलें पानी की कमी से सूख रही हैं। ऐसे में हरियाणा को पानी देना पंजाब की जनता के साथ अन्याय होगा। इंडस्ट्री के मुद्दे पर अरोड़ा ने कहा कि यह किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। उन्होंने बताया कि आप सरकार पंजाब में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण दे रही है। साथ ही पारदर्शी नीतियों के तहत उद्योग स्थापित करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे थे, यहां 100 समर्थकों के साथ आप का दामन थामा। कार्यक्रम में अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *