मंत्री इंदर सिंह परमार ने गिनाई मोहन सरकार की उपलब्धियां:प्रदेश सरकार के 1 साल पूरा होने पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- चारों ओर हुआ विकास

शाजापुर में मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का शनिवार को आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस दौरान सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को गिनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री परमार ने कहा कि 1 साल में सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मध्य प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है। कृषि के क्षेत्र में पार्वती नर्मदा लिंक परियोजना और कैन बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। मंत्री परमार ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मध्य प्रदेश में 70 सालों से बुजुर्गों के सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। इसी के साथ जगह-जगह आयोजित हुई इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के जरिए प्रदेश में देश-विदेश की नामी कंपनियां लगभग चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने जा रही है। इस निवेश से प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। मंत्री परमार ने प्रदेश की भाजपा सरकार की एक साल के कार्यकाल को संकल्प समृद्ध विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *