मंत्री कुमावत ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास:उप-स्वास्थ्य केंद्र–खेल मैदान की चारदीवारी का किया उदघाटन

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत धणा के ग्राम दौलपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत राशि से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय उप-स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का मंत्री कुमावत ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पंचायत समिति मद से 9.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान की चारदीवारी का उद्घाटन किया। साथ ही विधायक कोष से स्वीकृत राशि से ट्यूबवेल पर लगाए गए थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन का भी उद्घाटन किया। इसी क्रम में ग्राम बड़ली में टोल नाका से गांव तक 3.3 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान धणा के पूर्व उप सरपंच खंगाराराम देवासी, पूनम सिंह, बीडीओ प्रमोद दवे, मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित, डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत, डॉ. अंकित पटेल, पूर्व वार्ड पंच रताराम, ग्राम सेवक किशोर कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *