मंत्री के काफिले में चल रही सुरक्षाकर्मियों की कार पलटी:जवानों का हॉस्पिटल में इलाज करवाया, जयपुर से पुष्कर जाते वक्त हुआ हादसा

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सिक्योरिटी में लगी जवानों की कार पलटी खा गई। हादसे में एक जवान घायल हुआ है। उधर केंद्रीय मंत्री सकुशल पुष्कर निजी शादी समारोह में शामिल हो गए। जवान का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार जवान की हालत सामान्य है। हाथ पैरों में चोट आई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात है। गेगल थाना पुलिस के अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जयपुर से सड़क मार्ग के जरिए पुष्कर स्थित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच गेगल थाने से कुछ दूरी पर उनके काफिले में चल रही जवानों की कार पलट गई। कार में करीब 6 से 7 जवान थे। जिनमें से एक के मामूली फैक्चर हुआ है। बाकियों के छोटी-मोटी चोट आई है। अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *