मंत्री के कार्यक्रम में चोरी करने वाला गिरफ्तार:बृज नगर पुलिस ने CCTV से 19 हजार की गुत्थी सुलझाई

डीग जिले की बृज नगर पुलिस ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म के कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 19 हजार रुएये की चोरी का आरोप है। यह घटना 1 मार्च को सीकरी रोड पर आयोजित मंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। भारी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अजीत सिंह ने जीतराम नामक व्यक्ति की जेब से 19 हजार रुपए चुरा लिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज से चोर का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस आरोपी अजीत सिंह के ठिकाने तक पहुंची और उसे दबोच लिया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इलाके की अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *