मंत्री के गृह जिले में दो अफसरों की पोस्टिंग बदली:पांडेय को सहायक आयुक्त, इस पद पर काबिज चौहान को परियोजना प्रशासक बनाया

खंडवा के जनजातीय विभाग में लंबे समय से मैं सीनियर तू जूनियर का विवाद चल रहा है। विभाग के मंत्री का गृह जिला होने से विवाद को आपसी समन्वय से शांत कराया गया। इस संबंध में सोमवार को शासन ने आदेश जारी कर सीनियर और जूनियर अफसरों को पदों पर नियुक्ति दे दी है। दरअसल, जनजातीय कार्य विभाग के जिला कार्यालय में सहायक आयुक्त और परियोजना प्रशासक के पद स्वीकृत होते हैं। खंडवा में सहायक आयुक्त आशा चौहान के रूप में पोस्टिंग हुई थी। उनसे पहले सहायक आयुक्त और परियोजना प्रशासक के दोनों पद विवेक पांडेय संभाल रहे थे। आशा चौहान की पोस्टिंग के बाद पांडेय से सहायक आयुक्त का पद छूट गया। हालांकि उन्होंने दफ्तर और बंगले पर कब्जा बरकरार रखा। कलेक्टर ने हस्तक्षेप भी किया लेकिन पांडेय ने कहा कि मैं उनसे सीनियर हूं। सीनियर अपनी जगह क्यों बदलेगा। इसी विवाद के बीच ज्यादातर समय आशा चौहान छुट्टी पर रहीं। इस दौरान सहायक आयुक्त का प्रभार विवेक पांडेय ने ही संभाला। अब शासन ने विवाद का स्थायी निराकरण किया लंबे समय बाद शासन ने इस एकतरफा विवाद का स्थायी निराकरण करते हुए सहायक आयुक्त के पद पर विवेक पांडेय और उनकी जगह आशा चौहान को परियोजना प्रशासक बनाया है। खास बात यह है कि मंत्री विजय शाह के गृह जिले में दो अफसरों की पोस्टिंग बदलने को लेकर सिंगल आदेश जारी हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *