राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की गुरुवार को झुंझुनूं में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा के द्वारा राजकार्य के दौरान जयपुर में महिला अधिकारी पर बनाए गए अनैतिक दबाव व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्य व्यवहार की घोर निंदा की गई। साथ ही अनैतिक दबाव रोकने व इस विषय में कार्यवाही को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। बैठक संभागीय सचिव सेवानिवृत्त एएसपी अयुब खान, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, मंत्री मदनसिंह शेखावत की अध्यक्षता में झुंझुनूं पुलिस लाईन के सभागार में हुई। इसमें मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से पुलिस अधिकारियां के साथ किए जा रहे दुव्यर्वहार को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने, पुलिस में सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की गई। बैठक में बृजमोहन मीणा, सकेन्द्र सिंह, मीणा, लतीफ खान, मासूफ अली, इस्ताक अली, इलियास खान, नानूसिंह, हुकमीचन्द, शुभकरण सहित जिलेभर के सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी ने अपने विचार रखे।


