अमृतसर | कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 18.32 लाख रुपए की लागत से सरकारी एलिमेंट्री स्कूल भूरेगिल, दयालपुरा और सरकारी सीसे स्कूल में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे खुशहाल राज्य माना जाने वाला पंजाब 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर में 14वें स्थान पर है। राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस सरकारों में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को बोलबाला था। शिक्षा सुधारों के लिए कोई नई नीति लागू नहीं की। सीएम भगवंत सिंह मान ने शिक्षा-स्वास्थ्य पर काम किया। इस मौके पर खुशपाल सिंह धालीवाल, अमनदीप कौर धालीवाल, ओएसडी गुरजंत सिंह सोही व अन्य मौजूद रहे।


